Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
South Africa: जोहान्सबर्ग की एक बस्ती में गैस रिसाव से 16 की मौत - The Indian Exposure

South Africa: जोहान्सबर्ग की एक बस्ती में गैस रिसाव से 16 की मौत

दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहान्सबर्ग की एक बस्ती में बुधवार को संदिग्ध गैस रिसाव की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध गैस रिसाव का मामला जोहान्सबर्ग के बोक्सबर्ग उपनगर के पास स्थित एक अनौपचारिक बस्ती का है, जहां पर 16 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी रायटर ने दक्षिण अफ्रीका के सरकारी स्वामित्व वाले ब्रॉडकास्टर एसएबीसी के हवाले से 24 लोगों के मरने की शुरुआती सूचना दी थी। हालांकि, प्रांतीय सरकार ने मरने वालों का आंकड़ा कम करके 16 बताया है।

आपातकालीन सेवा प्रवक्ता विलियम नटलडी ने बताया था कि रिसाव एंजेलो स्क्वैटर कैंप के एक यार्ड में एक सिलेंडर से हुआ। फिलहाल मरने वालों की संख्या की पुनर्गणना की गई और आंकड़ों को कम कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481