Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Haridwar: दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी, पुलिस को देखते ही मच गई अफरातफरी - The Indian Exposure

Haridwar: दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी, पुलिस को देखते ही मच गई अफरातफरी

सिडकुल क्षेत्र के पेंटागन मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों पर संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की। जांच में पता चला कि दोनों सेंटर बिना पंजीकरण के चलाए जा रहे थे। महिला कर्मचारियों के सत्यापन से लेकर ग्राहकों का कोई रिकार्ड नहीं मिला। अनियमितता पर आठ आरोपितों का चालान किया गया। साथ ही, दोनों सेंटर सील करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।

एसएसपी अजय सिंह को सूचना मिली कि पेंटागन माल में अवैध रूप से दो स्पा सेंटर चलाए जा रहे हैं। सूचना मिली थी कि मसाज सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। एसएसपी के निर्देश पर सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने एक टीम को साथ लेकर स्पा सेंटरों पर छापा मारा। जांच में पता चला कि ग्रीन वैली और फ्लोट एंड फ्लाई के नाम से चलाए जा रहे दोनों स्पा सेंटरों का पंजीकरण ही नहीं हुआ है।

यहां पर बिजनौर और बागपत की लड़कियां काम कर रही हैं, लेकिन उनका सत्यापन नहीं कराया गया है। इतना ही नहीं, सेंटरों पर आने-जाने वाले ग्राहकों का भी कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था। सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने सेंटर संचालकों को फटकार लगाई। साथ ही, अनियमितताओं पर महिलाकर्मियों समेत आठ लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।

मसाज का कोई अनुभव नहीं

हरिद्वार पुलिस ने स्पा सेंटरों पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों से उनके काम के बारे में पूछताछ की। सूत्र बताते हैं कि ज्यादातर लड़कियों का स्पा सेंटर का कोई अनुभव या सर्टिफिकेट तक नहीं था। ऐसे में सवाल यह है कि फिर लड़कियों से क्या काम कराया जा रहा था। ग्राहकों का कोई रिकॉर्ड क्यों नहीं रखा जा रहा था, यह भी अपने आप में जांच का विषय है। पुलिस की छापेमारी से अफरातफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481