Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
West Bengal: इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक पर केस दर्ज, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप - The Indian Exposure

West Bengal: इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक पर केस दर्ज, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक नौशाद सिद्दीकी पर शादी का झांसा देकर महिला के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। इस मामले में बाउबाजार थाने में महिला ने विधायक पर एफआईआर दर्ज कराई है। 

महिला द्वारा विधायक के खिलाफ बाउबाजार पुलिस स्टेशन में दी शिकायत के अनुसार, डेढ़ साल पहले बीबी गांगुली स्ट्रीट स्थित विधायक ने अपने कार्यालय में महिला को रोका था और यौन संबंध बनाए। विधायक ने महिला को शादी का झांसा दिया था। विधायक पर आईपीसी के तहत महिला को बंधक बनाने और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

अधिकारी ने कहा, हमने एक महिला से मिली शिकायत के आधार पर सिद्दीकी के खिलाफ जांच शुरू की है। शिकायत का हवाला देते हुए, पुलिसकर्मी ने कहा कि महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि सिद्दीकी ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाने जारी रखें। 

विधायक के सहयोगियों ने दी धमकी
अधिकारी ने कहा, महिला ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला, तो वह उससे बचने लगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि सिद्दीकी और उसके सहयोगियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। सिद्दीकी दक्षिण 24 परगना के भांगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां चुनावों के दौरान हिंसा हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481