Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Mexico Bus Accident: मेक्सिको में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी बस, नवजात सहित 27 की मौत - The Indian Exposure

Mexico Bus Accident: मेक्सिको में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी बस, नवजात सहित 27 की मौत

मेक्सिको में बुधवार को एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 21 घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब दक्षिणी मैक्सिकन राज्य ओक्साका से होकर जा रही बस खाई में गिर गई।

ओक्साका के आंतरिक मंत्री जीसस रोमेरो ने कहा कि इस हादसे में एक नवजात, 13 पुरुषों और 13 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य 21 लोग घायल हो गए। जिनमें से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जीसस रोमेरो के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि बस राजधानी मेक्सिको सिटी से पश्चिमी ओक्साका के योसोंडुआ की ओर जा रही थी तभी अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस स्थानीय समयानुसार लगभग साढ़ छह बजे मैग्डेलेना पेनास्को शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481