अमेरिका के न्यूयॉर्क में सिरफिरे ने पांच स्थानों पर की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत

 न्यूयॉर्क में एक सिरफिरे स्कूटर सवार ने पांच स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। वारदात में एक 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

25 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया

बता दें कि मामले में एक 25 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया है। उसकी पहचान जाहिर नहीं की गई है। सहायक पुलिस प्रमुख जोसेफ केनी ने कहा कि शनिवार को हुई इस घटना में एक नौ एमएम का हथियार बरामद किया गया है। इसके साथ ही मैगजीन और स्कूटर बरामद किया गया है।

गोलीबारी से थर्राया अमेरिका

पुलिस ने बताया कि पांच स्थानों पर गोलीबारी की गई। पहली गोलीबारी ब्रूकलिन और अन्य क्वींस में की गईं। गोलीबारी सुबह करीब 11.10 बजे शुरू हुई। ब्रूकलिन में शख्स ने 21 वर्षीय युवक पर गोली चला दी। गोली उसके कंधे पर लगी। इसके कुछ समय बाद रिचमंड इलाके में आरोपित ने 87 वर्षीय बुजुर्ग पर गोलियां चला दीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

कुछ समय बाद ही क्वींस से पुलिस को सूचना मिली की एक स्कूटर सवार अंधाधुंध गोलियां चला रहा है। उसने क्वींस में भीड़ पर गोलियां चलाईं। हालांकि, यहां सभी बाल-बाल बच गए। इसके आठ मिनट के बाद एक 44 वर्षीय शख्स को गोली मार दी गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद एक 63 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मार दी गई। उसका भी इलाज किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में बीते कुछ सालों में गोलीबारी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। न्यूयॉर्क शहर में भी गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। न्यूयॉर्क शहर के पूर्व पुलिस कप्तान मेयर एरिक एडम्स ने सड़कों से बंदूकें हटाने के महत्व पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471