Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बंगाल पंचायत चुनाव: 696 बूथों पर आज दोबारा होगा मतदान, पुलिस तैनात - The Indian Exposure

बंगाल पंचायत चुनाव: 696 बूथों पर आज दोबारा होगा मतदान, पुलिस तैनात

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों में 696 बूथों पर आज पुनर्मतदान होगा। शनिवार को पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया है। चुनाव आयोग को वोटिंग के दिन इन बूथों पर मतपेटियों को नुकसान पहुंचाने, पीठासीन अधिकारियों पर हमले और फर्जी मतदान की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद एसईसी ने मतदान को रद्द कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि पर्यवेक्षकों और रिटर्निंग अधिकारियों से मिली रिपोर्ट के बाद रविवार को एसईसी की बैठक हुई, जिसमें पुनर्मतदान कराने का फैसला किया गया। इनमें मुर्शिदाबाद जिले में सबसे ज्यादा 175 बूथों पर दोबारा मतदान होगा। इसके बाद मालदा में 112, नदिया में 89, कूचबिहार में 54, उत्तर 24 परगना में 46, उत्तर दिनाजपुर में 42, दक्षिण 24 परगना में 36, पूर्व मिदनापुर में 31, हुगली में 29 और बीरभूम जिले में 14 बूथ शामिल हैं।

मुर्शिदाबाद में फिर हिंसा
वहीं, रविवार देर रात मुर्शिदाबाद के खारग्राम में हिंसा की खबर सामने आई है। पुलिस की एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।  इलाके में पथराव की सूचना के बाद खारग्राम में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481