Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Bhubaneswar: आधी रात ओडिशा दवा निगम के गोदाम में लगी भीषण आग - The Indian Exposure

Bhubaneswar: आधी रात ओडिशा दवा निगम के गोदाम में लगी भीषण आग

भुवनेश्वर के मंचेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार आधी रात को एक दवा गोदाम में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग रात करीब सवा 11 बजे लगी। आग इतनी भीषण थी कि आधे घंटे में सब कुछ जलकर खाक हो गया।

गोदाम जलकर खाक

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि तब तक पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया है।

जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर मंचेश्वर इलाके में राज्य दवा निगम की गोदाम है, जिसमें आग लगी है। इस गोदाम में कोविड-19 की आपूर्ति का स्टॉक था। लाखों रुपये के मास्क और सैनिटाइजर जलकर राख हो गए। ऑक्सीजन सिलेंडर होने की वजह से आग बुझाने के काम में बाधा आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481