Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Foreign Minister: इंडोनेशिया और थाईलैंड की यात्रा पर जाएंगे जयशंकर - The Indian Exposure

Foreign Minister: इंडोनेशिया और थाईलैंड की यात्रा पर जाएंगे जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर आसियान और बिम्सटेक समूहों की बैठक के लिए बुधवार को इंडोनेशिया और थाईलैंड के लिए रवाना होंगे। बता दें, विदेश मंत्री पहले इंडोनेशिया पहुंचेंगे फिर थाईलैंड जाएंगे। जयशंकर ने मंगलवार को मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शहीद से मुलाकात की। जयशंकर के अलावा विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन दो दिवसीय यात्रा के लिए सीरिया जाएंगे।

इंडोनेशिया के बाद थाईलैंड की यात्रा
इंडोनेशिया के जकार्ता में जयशंकर दो दिनी आसियान-भारत, पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान क्षेत्रीय देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि वह अन्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। रविवार को मेकांग गंगा सहयोग (एमजीसी) की 12वीं विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए बैंकॉक जाएंगे। एमजीसी भारत, कंबोडिया, लाओ पीडीआर, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम की एक पहल है। एमजीसी गंगा और मेकांग नदी की घाटियों को साझा करने वाले छह सदस्यीय देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है।

17 जुलाई को बैंकॉक में जयशंकर बिम्सटेक विदेश मंत्रियों के रिट्रीट में भी शामिल होंगे। बिम्सटेक एक आर्थिक और तकनीकी पहल है। बिम्सटेक बहुआयामी सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी वाले देशों को एक साथ लाती है। रिट्रीट में एजेंडे को और अधिक गहरा करने और संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481