Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पंचायत चुनावों में जीत पर ममता बनर्जी ने जनता को दिया धन्यवाद - The Indian Exposure

पंचायत चुनावों में जीत पर ममता बनर्जी ने जनता को दिया धन्यवाद

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों की गिनती जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पंचायत चुनाव में टीएमसी की जीत के लिए बंगाल के लोगों को धन्यवाद दिया है। हालांकि, गिनती अभी भी जारी है।

ग्राम पंचायत की यह है स्थिति
पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को पंचायत समिति के चुनाव हुए थे। 11 जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई थी, जो अब भी जारी है। मंगलवार रात 11.30 बजे तक ग्राम पंचायत की 63,229 सीटों में से टीएमसी ने 30,391 सीटें हासिल कर ली है। वहीं भाजपा सिर्फ 8,239 सीटें जीत सकती है। टीएमसी 1,767 सीटों पर आगे है तो वहीं भाजपा मात्र 447 सीटों पर आगे है। सीपीआई (एम) अबतक 2,534 सीट ही जीत सकी है और कांग्रेस मात्र 2,158 सीटें जीत पाई है। सीपीआई (एम) 237 सीटों पर आगे है जबकि, कांग्रेस 151 सीटों पर ही आगे है।

पंचायत समिति की 9,728 सीटों में से टीएमसी 2,612 सीट चीत चुकी है। वहीं 627 सीटों पर टीएमसी ने बढ़त बना ली है। वहीं, भाजपा अबतक 275 सीटें जीत सकी है और 149 सीटों पर आगे है। सीपीआई (एम) सिर्फ 63 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी है और 53 सीटों पर आगे है। कांग्रेस सिर्फ 50 सीटें ही अपने नाम कर पाई है और 26 सीटों पर आगे है। 

ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के अलावा जिला परिषद की 928 सीटों पर भी मतदान हुए थे। मतगणना के दौरान रात 11.30 बजे तक टीएमसी 88 जिला परिषद सीटें जीत चुकी है। इसके साथ ही 163 सीटों पर पार्टी ने बढ़त बना रखी है। जबकि, सीपीआई (एम) चार, कांग्रेस दो और भाजपा 13 सीटों पर आगे है।

ममता बनर्जी ने लोगों को किया धन्यवाद
टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ग्रामीण बंगाल में टीएमसी आगे है। मैं जनता का टीएमसी के प्रति प्यार देख अभिभूत हूं। मैं जनता के स्नहे और समर्थन के लिए उनका धन्यवाद करती हूं। इस चुनाव से साफ हो गया है कि बंगाल की जनता के दिल में सिर्फ टीएमसी ही रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481