Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rain Alert: हिमाचल-उत्तराखंड में फिर शुरू हुई आफत की बरसात - The Indian Exposure

Rain Alert: हिमाचल-उत्तराखंड में फिर शुरू हुई आफत की बरसात

इस वर्ष उत्तर भारत में मानसून की बारिश से काफी तबाही मच रही है। कहीं पुल ढह रहे हैं तो कहीं भूस्खलन हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बीते 24 घंटे से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्य में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में आगामी 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान है। सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 26 डिग्री रह सकता है। इसके बाद शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शनिवार एवं रविवार को फिर से अच्छी बरसात होने की संभावना है। यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अच्छी बरसात होने पर तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481