Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi Excise Case: आबकारी घोटाले में सिसोदिया की जमानत पर आज SC में सुनवाई - The Indian Exposure

Delhi Excise Case: आबकारी घोटाले में सिसोदिया की जमानत पर आज SC में सुनवाई

आबकारी नीति घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूची के अनुसार जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ उनकी याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

सिसोदिया ने अपनी जमानत याचिकाएं हाई कोर्ट में दाखिल की थीं, लेकिन वहां से जमानत नहीं मिलने के बाद शीर्ष अदालत का रुख किया। सिसोदिया की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने अदालत से इस आधार पर सुनवाई करने का आग्रह किया कि सिसोदिया की पत्नी गंभीर रूप से बीमार हैं।

दिल्ली के डिप्टी सीएम के रूप में कार्यकाल के दौरान उनके पास आबकारी विभाग समेत कई विभाग थे। घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए सीबीआइ ने उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था और तब से वह हिरासत में हैं। ईडी ने तिहाड़ जेल में उनसे पूछताछ के बाद नौ मार्च को सीबीआइ की एफआइआर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481