
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी दो देशों की यात्रा समाप्त करने के बाद सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु जाएंगे। यहां वह चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद पीएम मोदी गुरुवार को ग्रीस की यात्रा पर रवाना हो गए।
मालूम हो कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने बुधवार यानी 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान -3 के लैंडर विक्रम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करा कर इतिहास रच दिया था। इस दौरान पीएम मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े रहे और बाद में उन्होंने इसरो वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को दक्षिण अफ्रीका से ही संबोधित किया था।