Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Parliament session 2023 :  महिला आरक्षण विधेयक को सोनिया का समर्थन - The Indian Exposure

Parliament session 2023 :  महिला आरक्षण विधेयक को सोनिया का समर्थन

संसद के विशेष सत्र का तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पर बहस की शुरुआत हुई। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि ये मेरे पति राजीव गांधी का सपना था। इसके साथ ही उन्होंने जाति जनगणना की मांग भी की। 

सोनिया गांधी ने कहा, ‘यह मेरे जीवन का भी एक भावनात्मक क्षण है। पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व तय करने के लिए संवैधानिक संशोधन मेरे जीवन साथी राजीव गांधी द्वारा लाया गया था। लेकिन सात वोटों से राज्यसभा में गिर गया था।’ 

उन्होंने आगे कहा कि बाद में, पीएम पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने इसे राज्यसभा में पारित कर दिया। परिणामस्वरूप, हमारे पास स्थानीय निकायों के माध्यम से देश भर में 15 लाख निर्वाचित महिला नेता हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी का सपना अभी केवल आधा पूरा हुआ है। इस विधेयक के पारित होने के साथ पूरा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481