Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला न्यूजीलैंड, 6.0 रही तीव्रता

न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 रही है। न्यूजीलैंड की भूकंप एजेंसी जियोनेट के हवाले से बताया कि गुरुवार को न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप पर भूकंप के झटके लगे हैं।

हालांकि, इस दौरान जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ये इस साल का सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है। जो स्थानीय समयानुसार सुबह 9:14 बजे आया। इसकी गहराई 11 किमी नीचे थी।

भूकंप एजेंसी जियोनेट ने बताया कि करीब 14,000 से अधिक लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके ऑकलैंड तक महसूस किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471