Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Chandigarh : झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट - The Indian Exposure

Chandigarh : झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में शनिवार सुबह बादल जमकर बरसे। बरसात की विदाई से पहले शहर का मौसम सुहाना हो गया है। शनिवार को बारिश होने से शहर के तापमान में भी गिरावट के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में सुबह के समय तेज बारिश दर्ज की गई।

जानकारी के अनुसार ट्राइसिटी के विभिन्न सेक्टरों में शनिवार सुबह लगभग 9:00 बजे बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो करीब 11 बजे तक चला। शहर के मनीमाजरा, मध्यमार्ग के साथ लगते सेक्टर 26, 27 और साउथ सेक्टर में जमकर बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। माना जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों में सर्दियां दस्तक देगी। शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481