Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP : दुष्कर्म के बाद किशोरी को रेलवे ट्रैक पर फेंका ,दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज  - The Indian Exposure

UP : दुष्कर्म के बाद किशोरी को रेलवे ट्रैक पर फेंका ,दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज 

किशोरी को दूसरी बिरादरी के दो युवकों ने बहाने से जंगल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के चार घंटे बाद उसे बेहोशी की हालत में रेलवे लाइन किनारे फेंक गए। राहगीरों ने किशोरी को फेंकते देख उसके परिजनों को खबर दी। बेहोशी की हालत में मिली बेटी को सीएचसी लेकर पहुंचे।

तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला नगर के एक मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी महिला के आरोप के मुताबिक वह अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे वह और उसकी बेटी घर पर थी। इसी दौरान उसकी बेटी को मोहल्ले के ही दूसरी बिरादरी के दो युवकों ने फोन किया।

बहाने से बुलाकर सलेमपुर गौसाईं के जंगल में ले गए। जहां पर दोनों ने उसको नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। चार घंटे बाद शाम को छह बजे किशोरी को बेहोशी की हालत में रेलवे लाइन के किनारे फेंक गए। उधर से गुजर रहे दो युवकों ने आरोपियों को किशोरी को फेंकते देखा।

उन्होंने पीड़ित किशोरी और आरोपियों को पहचान लिया। तुरंत परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे। किशोरी से जानकारी की तो उसने अपने साथ हुई वारदात बयां की। परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481