Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Pakistan : इमरान खान को अब जेल में मिलेगी उच्च स्तरीय सुविधा, अदालत ने दिया जेल में ट्रांसफर का आदेश - The Indian Exposure

Pakistan : इमरान खान को अब जेल में मिलेगी उच्च स्तरीय सुविधा, अदालत ने दिया जेल में ट्रांसफर का आदेश

पाकिस्तान की एक शीर्ष अदालत ने सोमवार को अधिकारियों से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पंजाब प्रांत के अटोक जेल से निकालकर रावलपिंडी के गैरीसन शहर के उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में रखने का आदेश दिया है। अगस्त में तहरीक-ए-इस्लाम पार्टी ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में पूर्व पीएम को उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में रखने के लिए याचिका दायर की थी।

हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने इमरान खान को अटोक जेल से निकालकर रावलपिंडी के अदियाला जेल में रखने का निर्देश दिया। 70 वर्षीय इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में सजा के तौर पर पांच अगस्त से ही अटोक जेल में रखा गया है। हालांकि, इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने उनकी सजा निलंबित कर दी थी, लेकिन उन्हें गुप्त दस्तावेजों को लीक करने के मामले में अटोक जेल में ही रखा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481