Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
PM Modi Ahmedabad Visit: आज गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा - The Indian Exposure

PM Modi Ahmedabad Visit: आज गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 से 27 सितंबर तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वह वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही पीएम मोदी लोगों को बड़ी सौगात देते हुए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बयान जारी कर कहा कि 27 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे इसके बाद दोपहर करीब 12:45 बजे वह छोटाउदेपुर के बोडेली पहुंचेंगे और यहां वह 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

बयान में कहा गया है कि समिट में उद्योग संघों, व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों, युवा उद्यमियों, उच्च और तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयों के छात्रों सहित अन्य लोगों की भागीदारी होगी। आगे बताया कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की शुरुआत गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में की गई थी। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की यात्रा 28 सितंबर, 2003 को शुरू हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481