Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rahul Gandhi MP Visit : राहुल की आज शाजापुर के पोलायकलां में सभा - The Indian Exposure

Rahul Gandhi MP Visit : राहुल की आज शाजापुर के पोलायकलां में सभा

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में पोलायकलां में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें वह मध्य प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेर सकते हैं।

राहुल गांधी शनिवार सुबह इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। वहां से हेलिकॉप्टर में बैठकर ही शाजापुर के लिए रवाना हो गए। वे सीधे पोलायकलां पहुंचेंगे, जहां जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे उज्जैन दुष्कर्म और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरेंगे। 

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करने के लिए शनिवार को राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई पूर्व मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी इस जनसभा में शामिल होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481