Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
USA: न्यूयॉर्क में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, आपातकाल लागू - The Indian Exposure

USA: न्यूयॉर्क में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, आपातकाल लागू

न्यूयॉर्क में शुक्रवार को भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शुक्रवार को हुई बारिश बीते एक दशक में हुई एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश है। शहर के कई सब-वे और रेल लाइन्स पर पानी भर गया है और आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कई निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट टर्मिनल को भी बंद करना पड़ा। 

अमेरिकी मौसम विज्ञानियों ने बताया कि न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में करीब सात इंच बारिश हुई। कुछ जगहों पर सिर्फ एक घंटे में करीब ढाई इंच बारिश हुई। जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट इलाके में करीब आठ इंच बारिश हुई, जो सितंबर के महीने में हुई रिकॉर्ड बारिश है। इससे पहले साल 1960 में चक्रवाती तूफान डोना के समय इतनी बारिश हुई थी। दो साल पहले चक्रवाती तूफान इडा से भी उत्तर पूर्वी इलाके में भारी बारिश से करीब 13 लोगों की जान गई थी। हालांकि अभी तक बारिश से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इसने लोगों की दो साल पुरानी भयावह यादों को फिर ताजा जरूर कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481