
बीते बुधवार को एसओजी प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान कपकोट आईटीआई भवन से आगे कबाड़ गोदाम के पास सड़क पर भरत राम निवासी मणिगांव पोस्ट दोफाड़, थाना कपकोट बाइक (पल्सर) संख्या यूके 05 ए 2644 से 378 ग्राम चरस परिवहन करते हुए पाया गया।
आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर बाइक सीज की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चरस को गांव में बेचने के लिए ले जाने की बात कही है। आरोपी के खिलाफ कपकोट थाने में धारा 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।