Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Operation Ajay: ऑपरेशन अजय की दूसरी फ्लाइट इजरायल से भारत के लिए रवाना, विमान में 235 लोग सवार - The Indian Exposure

Operation Ajay: ऑपरेशन अजय की दूसरी फ्लाइट इजरायल से भारत के लिए रवाना, विमान में 235 लोग सवार

इस्राइल और हमास के बीच एक सप्ताह से जंग जारी है। इस दौरान अब तक करीब 3000 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच भारत ने इस्राइल में फंसे लोगों को सुरक्षित अपने वतन बुलाने के लिए ऑपरेशन अजय की शुरुआत की। ऑपरेशन अजय के तहत यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार सुबह भारत पहुंच गया है। शुक्रवार को भारतीयों के दूसरे जत्थे को लेकर विमान ने उड़ान भर दी है। 

भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को भारत के लिए उड़ाने भरे दूसरे जत्थे में 235 भारतीय शामिल हैं। इसमें दो शिशु भी शामिल हैं। विमान ने तेल अवीव से रात 11.02 बजे उड़ान भरी है। भारतीय दूतावास ने बताया कि दूतावास ने तीसरे खेप में शामिल लोगों को ईमेल कर जानकारी दे दी है। बाद की उड़ानों के लिए लोगों को दोबारा संदेश भेज दिया जाएगा। 

इजरायल में फंसे एक शोधकर्ता ने ‘ऑपरेशन अजय’ के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, मैं वास्तव में इजरायल में युद्ध की स्थिति से हमें निकालने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारी सरकार ने ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत हमें ऐसी स्थिति से निकाला।

बता दें कि इजरायल से भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए पहली चार्टर फ्लाइट गुरुवार देर शाम बेन गुरियन हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना हुई थी और शुक्रवार सुबह भारत की राजधानी दिल्ली पहुंची। पहली फ्लाइट में 212 भारतीय नागरिक सवार थे।

जानकारी के अनुसार, इजरायल में लगभग 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं। इनमें कई लोग काम करने वाले हैं और कई छात्र हैं। साथ ही भारतीय हीरा कारोबारी भी इजरायल में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481