Maharashtra Accident :छत्रपति संभाजी नगर में टेंपो और ट्रक में भिड़त, 12 लोगों की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का एलान

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। यहां के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार मिनी बस एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत, जबकि 23 अन्य घायल हुए हैं। मामले मे ंपुलिस ने ट्रक चालक और दो आरटीओ कर्मचारियों को केस दर्ज करने के बाद हिरासत में ले लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि निजी बस में करीब 35 यात्री सवार थे। यह सभी लोग बुलढाणा जिले में सैलानी बाबा दरगाह के दर्शन करके नासिक लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। साथ ही, पीएम ने पीड़ितों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471