Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Dengue in Roorkee : सिविल अस्पताल में आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि - The Indian Exposure

Dengue in Roorkee : सिविल अस्पताल में आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि

डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। सिविल अस्पताल रुड़की में सोमवार को आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें से तीन मरीजों की हालत ठीक नहीं होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती किया है। डेंगू वार्ड में अब भर्ती मरीजों की संख्या 12 हो गई है।


सोमवार सुबह बारिश होने के चलते सिविल अस्पताल रुड़की में अन्य दिनों की अपेक्षा मरीज कम थे लेकिन बुखार से पीड़ित मरीज जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचे। मरीजों ने पर्चा बनवाकर चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने मरीजों का चेकअप किया। 23 मरीजों में डेंगू के लक्षणों को देखते हुए उनकी डेंगू रैपिड जांच कराई गई। जांच में आठ मरीज डेंगू पॉजिटिव आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481