
बेल्जियम के ब्रसेल्स में सोमवार देर रात फायरिंग में स्वीडन के दो नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस की प्रवक्ता इल्से वंडे कीरे ने कहा कि अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।
पुलिस की प्रवक्ता इल्से वंडे कीरे ने गोलीबारी के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया। यह गोलीबारी ऐसे समय में हुई है जब इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध के कारण यूरोपीय देशों में तनाव बढ़ गया है।