Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Roorkee: फैक्टरी में लगी भीषण आग, 10 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू - The Indian Exposure

Roorkee: फैक्टरी में लगी भीषण आग, 10 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक फैक्टरी में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की 13 टीमें आग बुझाने में लगी हैं, लेकिन दस घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं, आग से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब दो बजे फैक्टरी में आग लगते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फैक्टरी प्रबंधन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही देहरादून, भगवानपुर, हरिद्वार, लक्सर, रुड़की सहित 13 जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। वहीं,  आग बुझाने का प्रयास कर रही है। सहारनपुर से भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीमें लगातार आग को बुझाने में जुटी हैं, लेकिन अभी तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481