Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Donald Trump: ट्रंप ने फिर से मुस्लिमों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध लगाने का किया वादा - The Indian Exposure

Donald Trump: ट्रंप ने फिर से मुस्लिमों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध लगाने का किया वादा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया है कि अगर वह फिर से राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वह पिछले कार्यकाल की तरह फिर से कुछ मुस्लिम देशों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध लागू करेंगे। शनिवार को रिपब्लिकन-यहूदी सम्मेलन में बोलते हुए ट्रंप ने ये बात कही। ट्रंप ने हमास को पूरी तरह से कुचलने और इस्राइल के समर्थन की भी बात कही।

सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा कि ‘क्या आपको यात्रा प्रतिबंध याद है? दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर पहले दिन से फिर से वह यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि हम नहीं चाहते कि वो लोग हमारे देश में आएं, जो हमारे देश को तबाह करना चाहते हैं। उनकी सरकार ने लागू किए गए यात्रा प्रतिबंध से अच्छी सफलता मिली है। उन चार सालों के दौरान एक भी घटना नहीं हुई क्योंकि हमने बुरे लोगों को अपने देश से दूर रखा।’

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से फिर से राष्ट्रपति पद की रेस में हैं और फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से सबसे आगे चल रहे हैं। बता दें कि साल 2017 में ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान ईरान, लीबिया, सोमालिया, सीरिया, यमन, इराक और सूडान से लोगों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि बाद में इराक और सूडान से यह प्रतिबंध हटा लिए गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481