Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
विदेश मंत्री S. Jaishankar पुर्तगाल और इटली की यात्रा पर कल होंगे रवाना - The Indian Exposure

विदेश मंत्री S. Jaishankar पुर्तगाल और इटली की यात्रा पर कल होंगे रवाना

विदेश मंत्री एस.जयशंकर पुर्तगाल और इटली से भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर मंगलवार को चार दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा के पहले चरण में जयशंकर 31 अक्टूबर और एक नवंबर को पुर्तगाल की यात्रा करेंगे। दो और तीन नवंबर को विदेश मंत्री इटली में रहेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुर्तगाल यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने समकक्ष जोआओ गोम्स क्रेविन्हो के साथ द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हित के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मंत्री के पुर्तगाल के नेतृत्व, पुर्तगाल-भारत संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों और पुर्तगाल में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलने की संभावना है। पुर्तगाल से जयशंकर इटली की यात्रा पर जाएंगे।

इटली में विदेश मंत्री अपने समकक्ष एंटोनियो तजानी से मुलाकात करेंगे। वह सीनेट के विदेश मामलों और रक्षा आयोग, यूरोपीय संघ मामलों के आयोग और भारत-इटली संसदीय मैत्री समूह के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। उनकी इटली में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी प्रस्तावित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481