Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Tiger Attack in Ramnagar : दो बाघों के हमलों में वनकर्मी समेत दो घायल - The Indian Exposure

Tiger Attack in Ramnagar : दो बाघों के हमलों में वनकर्मी समेत दो घायल

मोहान क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य कर रहे श्रमिक पर सोमवार तड़के बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्रमिक का रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर वन कर्मियों ने गश्त को तेज कर दिया।

ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता निवासी 53 वर्षीय हरलाल सिंह पुत्र श्रीकृष्ण सितारगंज की एक कंपनी में कार्यरत है। वर्तमान में यह कंपनी मोहान क्षेत्र में सड़क निर्माण करा रही है। बताया जाता है कि हरलाल सिंह सड़क किनारे कुटिया बनाकर परिवार के साथ रह रहा है। वह पास में ही एक अन्य व्यक्ति के साथ नल पर पानी भरने गया था। तभी अचानक बाघ ने उस पर हमला बोल दिया। उनके शोर मचाने पर बाघ भाग गया।
राखी ने बताया कि बाघ ने उसके चाचा के सिर और कंधे पर पंजा मारा, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर वन कर्मियों ने धायल श्रमिक को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घायल श्रमिक का अस्पताल में उपचार चल रहा है, अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटनास्थल के आसपास वन कर्मियों ने गश्त शुरू कर दी है। हमलावर बाघ की गतिविधियों के लिए कैमरा टैप लगाए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अकेले में बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481