Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Accident : छिंदवाड़ा में ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे भाई-बहन को मारी टक्कर - The Indian Exposure

Accident : छिंदवाड़ा में ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे भाई-बहन को मारी टक्कर

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई के ग्राम सिरेगांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे दो भाई-बहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिरेगांव निवासी सौरभ वर्मा और उसकी बहन चंचल वर्मा चौरई में पढ़ते हैं। वे रोज की तरह बुधवार को भी साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी बीच अचानक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने उनके परिजनों की घटना की जानकारी दी। उसके बाद उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481