Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Kerala: बेटे को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर पिता ने चलाई गोली - The Indian Exposure

Kerala: बेटे को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर पिता ने चलाई गोली

केरल के कन्नूर जिले में एक व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस टीम एक आपराधिक मामले में आरोपी के बेटे को गिरफ्तार करने आई थी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई जब वालापट्टनम थाने से जुड़ी पुलिसकर्मियों की एक टीम रोशन को गिरफ्तार करने के लिए यहां चिरक्कल स्थित उसके घर गई थी।

रोशन तमिलनाडु के एक मूल निवासी पर हमले से संबंधित मामले में वांछित है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “जब हम घर पहुंचे, तो उसके पिता बाबू थॉमस ने अचानक पुलिस टीम पर गोली चला दी। सौभाग्य से, किसी को कोई चोट नहीं आई।”

जबकि थॉमस को बलपूर्वक हिरासत में ले लिया गया, रोशन हाथापाई में भाग गया।

आरोपी के पिता को थाने लाया गया और उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481