
हरियाणा पंजाब की ओर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर नजर आने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार शाम से शुक्रवार की सुबह तक कई इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राज्य के कई इलाकों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
अलीगढ़ में चार मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं गाजियाबाद, मथुरा, वृंदावन व आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। वहीं मौसम विशेषज्ञ शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जता रहे हैं।