Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी - The Indian Exposure

Uttarakhand : बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी के बीच ही श्रद्धालु धामों में दर्शन कर रहे हैं। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश और हल्की बर्फबारी शुरू हुई थी, जो आज भी जारी है। धाम में पारा गिरकर 1 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

केदारनाथ धाम में भी आज सुबह से बर्फबारी जारी है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिवाली पर प्रदेशभर में ठंड सता सकती है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481