Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Land For Job Scam: लालू के सहयोगी को ईडी ने हिरासत में लिया, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में कार्रवाई - The Indian Exposure

Land For Job Scam: लालू के सहयोगी को ईडी ने हिरासत में लिया, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव के कथित सहयोगी अमित कात्याल को हिरासत में लिया। ईडी का दावा है कि कात्याल करीब दो महीने से पूछताछ के लिए एजेंसी के समन से बच रहे हैं। ईडी के अधिकारियों ने उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत शुक्रवार को दिल्ली से हिरासत में लिया।

ईडी ने मार्च में लालू प्रसाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उनकी बहनों और अन्य के परिसरों के साथ साथ कात्याल के परिसरों पर भी छापा मारा था। ईडी के अनुसार, कात्याल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो के करीबी सहयोगी होने के साथ-साथ मामले में लाभार्थी एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक भी हैं। यह कंपनी दक्षिणी दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक पते पर रजिस्टर्ड है। लालू के परिवार द्वारा इस आवासीय इमारत का इस्तेमाल किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481