Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP: दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर कार दूसरी तरफ पलटी, दो मजदूरों की मौत - The Indian Exposure

UP: दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर कार दूसरी तरफ पलटी, दो मजदूरों की मौत

दिल्ली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बरेली के दो मजदूरों की मौत जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। बरेली जनपद के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव दोहरा टांडा में इमाम का परिवार रहता है।

उनके बेटे जियाउर्रहमान अपने साथी अब्दुल, कलीम, परवेज, जलील के साथ हरियाणा की सिरसा मंडी में काम करते थे। सोमवार की शाम सभी लोग कार में सवार होकर बरेली से सिरसा मंडी हरियाणा जा रहे थे। करीब नौ बजे जैसे ही उनकी कार जोया में भोलेनाथ ढाबे के सामने पहुंची।

तभी अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टक्कर के बाद कार ने तीन से चार पलटी खाईं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि जियाउर्रहमान (35) और अब्दुल (32) की मौके पर मौत हो गई। कलीम, परवेज और जलील गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार हादसे का कारण बनी है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481