
महिला एवं बाल विकास मंत्री बुधवार से आकाशवाणी पर सुबह 9 से 10 बजे तक ‘नई सोच नई कहानी द जर्नी विद स्मृति ईरानी’ नामक रेडियो शो की मेजबानी करेंगी। इसका प्रसारण आकाशवाणी गोल्ड 100.1 मेगाहर्ट्ज पर किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में कामयाब महिलाओं की सफलता की कहानियां एवं उनके व्याख्यान शामिल किए जाएंगे।
कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक बुधवार सुबह नौ से दस बजे आकाशवाणी पर होगा। मेजबानी स्वयं स्मृति इरानी करेंगी। शो का नाम दिया गया है, ‘नई सोच, नई कहानी- ए रेडियो जर्नी विद स्मृति ईरानी।’ इसमें महिलाओं के संघर्ष एवं सफलता की कहानियां होंगी।