Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand Tunnel Rescue: मजदूरों को बचाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही रेस्क्यू टीम - The Indian Exposure

Uttarakhand Tunnel Rescue: मजदूरों को बचाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही रेस्क्यू टीम

बचावकर्मियों ने रविवार को सिल्क्यारा-बरकोट सुरंग के ऊपर पहाड़ी में वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू की। 14 दिनों से सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों तक पहुंचने के लिए इस नए तरीके को अपनाने के पहले दिन लगभग 20 मीटर तक ड्रिलिंग की गई।

वर्टिकल ड्रिलिंग उन पांच विकल्पों में से एक है जिस पर तैयारी का काम कुछ दिन पहले शुरू हो गया था। बचावकर्मियों को सुरंग तक पहुंचने के लिए 86 मीटर नीचे खुदाई करनी पड़ी। शाम तक, भारी ड्रिलिंग उपकरण लगभग 19.5 मीटर तक नीचे बोर किए जा चुके थे। राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के प्रबंध निदेशक महमूद अहमद ने कहा कि अगर कोई बाधा नहीं आई तो वर्टिकल बोरिंग गुरुवार तक खत्म हो जाएगी।

जैसे-जैसे ड्रिलिंग आगे बढ़ रही है, श्रमिकों के निकलने का रास्ता बनाने के लिए 700 मिमी चौड़े पाइप डाले जा रहे हैं। सुरंग के सिल्क्यारा-छोर से क्षैतिज ड्रिलिंग ऑपरेशन में आने वाली के बाद वर्टिकल बोरिंग विकल्प को सबसे अच्छे विकल्प के रूप में चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481