Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Mangaluru Blast: प्रेशर कुकर विस्फोट मामले में NIA की चार्जशीट, आरोपियों के खिलाफ NIA ने दायर किया आरोप पत्र - The Indian Exposure

Mangaluru Blast: प्रेशर कुकर विस्फोट मामले में NIA की चार्जशीट, आरोपियों के खिलाफ NIA ने दायर किया आरोप पत्र

पिछले वर्ष नवंबर माह में कर्नाटक के मंगलूरु में हुए प्रेशर कुकर विस्फोट मामले में दो आरोपियों के खिलाफ बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने आरोप पत्र दायर किया है। आरोप है कि आरोपी मोहम्मद शारिक एक ऑटो रिक्शे पर आईईडी ले जा रहा था, उसी दौरान यह विस्फोट हुआ। आरोप पत्र के मुताबिक, आरोपी ने मंगलूरु के मंजुनाथ मंदिर में आईईडी लगाने की योजना बनाई थी। 

बता दें आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2022 को आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी शारिक को एनआईए ने जुलाई 2023 में गिरफ्तार किया था। बुधवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाते हुए एनआईए ने आरोप पत्र दाखिल किया है। एनआईए की जांच के मुताबिक, शारिक और सैयद ने एक ऑनलाइन हैंडलर के साथ शरिया कानून स्थापित करने की साजिश के तहत विस्फोट की योजना बनाई थी। आरोपों के मुताबिक, मोहम्मद शारिक ने प्रेशर कुकर आईईडी तैयार किया था। वहीं सैयद यासीन ने विस्फोटक के लिए सामग्री सहायता प्रदान की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481