
‘व्यास जी का तहखाना’ से जुड़े मामले में आज सुनवाई होनी है। वाराणसी की जिला अदालत ज्ञानवापी परिसर में स्थित ‘व्यास जी का तहखाना’ की चाबी जिलाधिकारी को ‘सौंपने’ से संबंधित मामले की सुनवाई पिछले शुक्रवार को नहीं कर सकी और इसके लिए अगली तारीख 29 नवंबर यानि आज की तारीख तय की गई थी।
याचिकाकर्ता मदन मोहन यादव ने बताया था कि, हाल ही में मृत एक वरिष्ठ वकील के सम्मान में अदालत में कोई काम नहीं हुआ।
याचिकाकर्ता यादव ने अपनी याचिका में कहा कि अधिकारियों ने 1993 में ‘व्यास जी का तहखाना’ के नाम से प्रचलित तहखाने पर बैरिकेड लगाकर ताला लगा दिया था। इससे पहले, तहखाने का इस्तेमाल पुजारी सोमनाथ व्यास द्वारा पूजा के लिए किया जाता था। यादव ने गुहार लगाई है कि चाबी जिला मजिस्ट्रेट को सौंप दी जाए, क्योंकि उन्हें डर है कि तहखाने में रखी सामग्री के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।