Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nagaland: नगालैंड में ठगों के हौसले बुलंद, महिला के साथ किया 3.5 करोड़ रुपये घोटाला, आरोपित गिरफ्तार - The Indian Exposure

Nagaland: नगालैंड में ठगों के हौसले बुलंद, महिला के साथ किया 3.5 करोड़ रुपये घोटाला, आरोपित गिरफ्तार

बंगाल के दार्जिलिंग में एक पादरी को नगालैंड के दीमापुर की एक महिला को 3.5 करोड़ रुपये के मिस्ट्री बाक्स खरीदने का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पादरी ने इस मिस्ट्री बाक्स से महिला की किस्मत बदलने का दावा किया था। दार्जिलिंग के कांतिभिता के न्यू लाइफ चर्च मिनिस्ट्री के पादरी रेवरेंज ट्रिमोथी जोशी लोगों को विभिन्न प्रकार के धोखाधड़ी और घोटालों में फंसाते थे। 

पादरी और उनके दोस्तों ने पीडि़त महिला को उसकी किस्मत बदलने के लिए एक मिस्ट्री बाक्स खरीदवाया। इस बाक्स के लिए महिला ने 2019 और 2020 में पादरी द्वारा दिए गए विभिन्न बैंक खातों में 3.5 करोड़ रुपये जमा किए। हालांकि, उस बाक्स में कुछ भी नहीं था, वह एक खाली बाक्स था। महिला की शिकायत पर दीमापुर पुलिस ने पादरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पादरी और उसके साथियों का नाम ऐसे कई घोटालों में शामिल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481