Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Cyclone Michaung: चक्रवात 'मिचौंग' आज नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकराएगा - The Indian Exposure

Cyclone Michaung: चक्रवात ‘मिचौंग’ आज नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकराएगा

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र ‘चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो गया है। जिसे ‘मिचौंग’ नाम दिया गया है। इसके आज यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच पहुंचने की आंशका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी  थी। 

इस बीच, चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ चेन्नई से करीब 90 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में आज सुबह 8:30 बजे भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। मौसम विभाग ने उत्तर-तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में चार और पांच दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। चार और पांच दिसंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी से बात की। चक्रवात ‘मिचौंग’ के कारण चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति से निपटने के लिए किए गए उपायों का जायजा लिया। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें मोदी सरकार की ओर से सभी जरूरी सहायता का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ की पर्याप्त तैनाती पहले ही की जा चुकी है। आगे की सहायता के लिए अतिरिक्त टीमें तैयार हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481