Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Israel-Hamas War: गाजा के राफा में इजरायल की एयर स्ट्राइक, एक दर्जन से अधिक की मौत - The Indian Exposure

Israel-Hamas War: गाजा के राफा में इजरायल की एयर स्ट्राइक, एक दर्जन से अधिक की मौत

इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम के बाद अब बार फिर युद्ध शुरू हो गया है। इजरायली सेना की कार्रवाई से गाजा में इमारतें खंडहर में तबदील हो गई है। हालात ये है कि लोग अब मलबों के नीचे दबे अपनों शवों को तलाश रहे है।

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, गाजा के राफा में इजरायली सेना सोमवार सुबह हमला किया था। इस हमले में एक बहुमंजिला इमारत तबाह हो गई। इस बिल्डिंग में मौजूद बच्चे मलबे में दब गए। जिन्हें निकालने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद कई बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। एजेंसी रायटर को स्थानीय लोगों ने बताया कि इजरायल के हमले में एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इमारत के मलबे के नीचे कई मृतक अभी भी दबे हुए हैं।

बता दें कि राफा क्षेत्र मिस्र सीमा के काफी करीब है। इस बीच इजरायल ने नागरिकों से गाजा के अन्य हिस्सों से दक्षिण की ओर जाने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि इजरायल-हमास के बीच 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू हुआ था। हमास के हमले में इजरायल में 1,200 लोग मारे गए थे। गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल के हमले में गाजा में 15,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481