Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP: पीएम मोदी इसी महीने आ सकते हैं अयोध्या, 250 करोड़ रुपये की लागत से बने एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन - The Indian Exposure

UP: पीएम मोदी इसी महीने आ सकते हैं अयोध्या, 250 करोड़ रुपये की लागत से बने एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भी अयोध्या आ सकते हैं। मोदी अयोध्या में नवनिर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन दिसंबर में कर सकते हैं। इसी महीने पीएम से एयरपोर्ट उद्घाटन कराने का प्रयास शुरू हो गया है। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं के संचालन और उद्घाटन की हरी झंडी दे दी है।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सरकार अवध की जनता को अयोध्या में एयरपोर्ट की सौगात देने जा रही है। एयरपोर्ट के निर्माण से देशी-विदेशी श्रद्धालुओं का रामनगरी तक आवागमन सुगम होगा। वहीं अयोध्या में आध्यात्मिक पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। अयोध्या एयरपोर्ट के टर्मिनल पर यात्री क्षमता 750 प्रति घंटे और प्रति घंटे चार हवाई जहाज का संचालन हो सकता है।

336.59 एकड़ में बने एयरपोर्ट पर 8000 वर्ग मीटर भवन निर्माण कराया गया है। एयरपोर्ट के निर्माण में 250 करोड़ रुपये की लागत आई है। एयरपोर्ट को एकीकृत पर्यावास मूल्यांकन के लिए ग्रीन रेटिंग (गृह) में 4 स्टार प्रमाण पत्र मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481