Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Mahua Moitra: आज लोकसभा में पेश होगी महुआ मोइत्रा मामले की रिपोर्ट - The Indian Exposure

Mahua Moitra: आज लोकसभा में पेश होगी महुआ मोइत्रा मामले की रिपोर्ट

पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों से घिरीं तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा मामले में आचार संहिता समिति की रिपोर्ट शुक्रवार को लोकसभा में प्रस्तुत की जा सकती है। समिति की रिपोर्ट में मोहुआ के लोकसभा से निष्कासन की सिफारिश की गई है। तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से बात की है और उन्होंने कहा है कि आचार संहिता की रिपोर्ट समेत कुछ अन्य रिपोर्ट शुक्रवार को पेश की जाएंगी।

गौरतलब है कि पहले इसे मौजूदा सत्र के पहले ही दिन यानी चार दिसंबर को पेश करने की बात थी, लेकिन एजेंडे में सूचीबद्ध किए जाने के बावजूद इसे पटल में नहीं रखा गया था। विपक्षी दलों के कई सदस्यों ने समिति की सिफारिशों पर चर्चा की मांग की है और इसके बाद ही कोई फैसला लेने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481