Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Investor Summit: तीन राज्यों में जीत के बाद उत्तराखंड आ रहे हैं पीएम मोदी - The Indian Exposure

Investor Summit: तीन राज्यों में जीत के बाद उत्तराखंड आ रहे हैं पीएम मोदी

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पहली बार उत्तराखंड आएंगे। उन पर उत्तराखंड सरकार की ही नहीं बल्कि विरोधी दलों के नेताओं की भी निगाह होगी।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उनके बाद समापन करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आना है। भाजपा के दोनों दिग्गज नेताओं के उत्तराखंड आगमन से पहले ही विपक्षी खेमों में खलबली है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी स्वागत की तैयारियों की समीक्षा के दौरान पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बकौल भट्ट, पीएम मोदी का मार्गदर्शन सशक्त उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने की शक्ति देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481