Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nainital : ट्रक से टकराने से घायल बाइक सवार की मौत - The Indian Exposure

Nainital : ट्रक से टकराने से घायल बाइक सवार की मौत

रामनगर सड़क पर खड़े ट्रक में बाइक टकराने से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे मोहन सिंह बाइक से लखनपुर स्थित अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान एसबीआई शाखा लखनपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा लग गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई राजेन्द्र सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम पाली बुंगली तहसील गंगोलीघाट जिला पिथौरागढ़ की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481