
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 17 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय युद्ध विराम के आह्वान को खारिज कर दिया है। वहीं, हमास का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक एक भी बंधक गाजा से जीवित नहीं निकल सकता।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को मंत्रिमंडल की बैठक की। इस दौरान युद्ध विराम के अंतरराष्ट्रीय आह्वान को ठुकरा दिया। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल को बताया कि मैंने फ्रांस और जर्मनी सहित अन्य देशों के नेताओं को बताया था कि आप एक तो ना हमास के संपूर्ण विनाश का समर्थन करते हैं और दूसरी ओर युद्ध खत्म करने के लिए हम पर ही दबाव डालते हैं। यह गलत है, आप ऐसा नहीं कर सकते। वहीं, आईडीएफ ने बताया कि युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक उनके हेलीकॉप्टरों ने लगभग अलग-अलग 300 जगहों से 600 घायल सैनिकों को बाहर निकाला है। आईडीएफ ने कहा कि रविवार से सैन्य घायलों का डेटा उसकी वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।