Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Varanasi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और CM योगी का काशी दौरा आज - The Indian Exposure

Varanasi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और CM योगी का काशी दौरा आज

काशी में वीवीआईपी लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु काशी आ रही हैं। राज्यपाल आनंदी बेन और सीएम योगी भी काशी में होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री के आने का कार्यक्रम है।

आज राषट्रपति यहां लगभग साढ़े चार घंटे रहेंगी। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगी।  प्रस्तावित यात्रा के अनुसार वह सेना के विशेष विमान से सुबह सवा 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचेंगी।   इसके बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित दीक्षा समारोह में जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ के सभागार में 11 दिसंबर को 12 बजे से आयोजित दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी। अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481