Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Gujarat: कांग्रेस नेता को फर्जी तस्वीरें शेयर करना पड़ा भारी, अब गिरफ्तार - The Indian Exposure

Gujarat: कांग्रेस नेता को फर्जी तस्वीरें शेयर करना पड़ा भारी, अब गिरफ्तार

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के पुजारी की फर्जी तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर साझा करने के आरोप में गुजरात के कांग्रेस नेता हितेंद्र पीथडिया को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश कांग्रेस की वेबसाइट के अनुसार, पीथडिया पार्टी की अनुसूचित जाति इकाई के अध्यक्ष हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा के स्थानीय नेता वैभव मकवाना की शिकायत के आधार पर अहमदाबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने वेजलपुर क्षेत्र निवासी पीथडिया को गिरफ्तार किया। साइबर अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अजीत राजियन ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि पीथडिया ने एक्स पर एक आपत्तिजनक तस्वीर साझा की। इसमें उन्होंने दावा किया कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति मोहित पांडे है, जिसे हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर के पुजारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि जब पोस्ट में दावे की जांच की गई तो पाया गया कि पोस्ट जानबूझकर पांडे जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर का उपयोग कर बनाई गई थी। इस फर्जी पोस्ट को संतों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से साझा किया गया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपित ने एक महिला की जानकारी के बिना और यह जानते हुए भी कि इससे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा, उसकी अश्लील तस्वीर साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481