Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से, सत्ता पक्ष के निशाने पर होगी अधिकारियों की कार्यशैली - The Indian Exposure

Delhi : विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से, सत्ता पक्ष के निशाने पर होगी अधिकारियों की कार्यशैली

दिल्ली विधानसभा का शुक्रवार से शुरू हो रहा दो दिवसीय शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे को कठघरे में खड़े करने की सियासी रणनीति तैयार कर ली है। सत्ता पक्ष नौकरशाहों की कार्यशैली और उससे जनहित के कार्यों के प्रभावित होने की बात करते हुए उपराज्यपाल व भाजपा पर हमलावर रहेगा, जबकि विपक्ष दिल्ली की जनहित से जुड़ी समस्याओं पर सरकार से जवाब मांगेगा। विपक्ष इस सत्र को दो की जगह 10 दिन तक चलाए जाने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से करेगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आप विधायक केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर भी भाजपा को घेरेंगे।

विधानसभा में एक बार फिर पक्ष और विपक्षी पार्टी के सदस्य आमने सामने होंगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी के विधायक दल ने बैठक कर रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा विधायकों ने ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के लिए नोटिस भेजा है। लिहाजा सत्र भी हंगामेदार रहने की उम्मीद है। सदन शुरू होने के साथ ही भाजपा विधायकों दिल्ली की जनता के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की मांग करेंगे। शीतकालीन सत्र को कम से कम 10 दिन तक चलाने की मांग भी रखेंगे। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। यही वजह से है कि सदन में चर्चा कराना नहीं चाहती। अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए ही सत्र बुलाया जाता है। सरकार को सवालों का जवाब देना ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481